क्या-क्या अपने-आप मिल जाता है
टेक्स्ट में फोन नंबर, ईमेल पते, घर के पते, आईडी और कार्ड नंबर, अकाउंट हैंडल और लोगों के नाम; चैट और सोशल लेआउट में प्रोफाइल फोटो और यूजरनेम; और QR कोड व बारकोड।
टेक्स्ट मॉडल अंग्रेजी और चीनी के लिए ट्यून किया गया है। हिंदी समेत बाकी भाषाओं में यह ज्यादा चीजें छोड़ेगा, इसीलिए हर लाइन टैप करने लायक रखी गई है।
हाथ से लकीर क्यों न फेर दें?
हाथ से लगाए निशानों में चीजें छूट जाती हैं: मैसेज के ऊपर लिखा छोटा नाम, नोटिफिकेशन बैनर में आया नंबर, कोने में पड़ा QR कोड। आधा पारदर्शी हाइलाइटर भी धोखा दे सकता है, क्योंकि कॉन्ट्रास्ट बढ़ाने पर उसके नीचे का टेक्स्ट झलक सकता है।
Blur ID पिक्सल हटाता है और फ्लैट इमेज सेव करता है। नंबरों और दस्तावेजों के लिए ठोस रंग वाला स्टाइल चुनें।